हिमाचल बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी:73.76% हुए पास, 98.90% मार्क्स के साथ कामाक्षी शर्मा बनी टॉपर; यहां देखें मार्कशीट

2 weeks ago 3

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (HPBOSE) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हिमाचल बोर्ड 2024 कक्षा 12वीं में भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल की कामाक्षी शर्मा ने पूरे राज्य में टॉप किया है। इन्होंने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 494 अंक (98.90 प्रतिशत) हासिल किए हैं। स्टूडेंट्स, बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

टॉप 10 में 41 स्टूडेंट्स शामिल
हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड में 73.76% स्टूडेंट्स पास हुए। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉप 10 में कुल 41 स्टूडेंट्स आए हैं। इसमें से 30 लड़कियां हैं।

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हेमराज बैरवा और सचिव डॉ. विशाल शर्मा (दाएं) ने हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी किया।

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हेमराज बैरवा और सचिव डॉ. विशाल शर्मा (दाएं) ने हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी किया।

बोर्ड सचिव ने बताया कि 12वीं कक्षा में 63,092 छात्र पास हुए हैं, जबकि 9,103 छात्र फेल हो गए हैं। वहीं, 13,276 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

हिमाचल बोर्ड 12वीं के रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक

63,092 स्टूडेंट्स हुए पास
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 1 मार्च से 18 मार्च, 2024 तक HPBOSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 आयोजित की थी। इस साल कक्षा 12वीं में कुल 85777 छात्र ने दी परीक्षा थी, जिसमें से 63,092 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है।

पास होने के लिए 33% मार्क्स जरूरी
HPBOSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर एक सब्जेक्ट में में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना होगा। पिछले वर्ष यानी HPBOSE क्लास 12 बोर्ड एग्जाम 2023 में पास होने वाले स्टूडेंट्स का प्रतिशत 79.74% था।

स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट लेनी होगी
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन पब्लिश् हुआ 12वीं का रिजल्ट प्रोविजनल है। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट करना होगा।

पिछले साल ओजस्विनी उपमन्यु ने किया था टॉप
पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 के फाइनल एग्जाम में 1,05,369 स्टूडेंट् शामिल हुए थे। इसमें से 83,418 स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, पास होने का प्रतिशत 79.74 प्रतिशत था। पिछले साल साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु (98.6 प्रतिशत) और कॉमर्स स्ट्रीम में वृंदा ठाकुर (98.4 प्रतिशत) ने टॉप किया था।

Read Entire Article